आप नेता योगेंद्र यादव ने देर रात ट्वीट कर कहा कि कुमार विश्वास से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा दिए इंटरव्यू में कही गई उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन करने वालों ने कहा है कि उन्होंने कुमार विश्वास को नहीं बुलाया है....बल्कि विश्वास के पीए ने फोन कर उन्हें बुलाने का अनुरोध किया था। कुमार विश्वास ने एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सूरत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसमें कविता पाठ करेंगे। कुमार विश्वास ने ये भी कहा है कि अगर उनकी पार्टी उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोकेगी तो वो पार्टी छोड़ देंगे। कुमार विश्वास ने कहा.. मेरी कविता में कोई पार्टी, सरकार नहीं आ सकती।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।