तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को नए विवाद को जन्म देते हुए मीडिया को धमकी दी कि अगर वो नए राज्य का श्अपमानश् करते रहेंगे तो उन्हें जमीन में 10 फीट नीचे दफन कर दिया जाएगा। राव ने मांग की कि तेलंगाना का सम्मान किया जाना चाहिए। राव के बयान की आलोचना करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को संयम बरतना चाहिए। राव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य के कई केबल ऑपरेटर्स ने 16 जून से दो टीवी चैनलों एबीएन आंध्र ज्योति और टीवी 9 का प्रसारण रोक दिया है। उनका कहना है कि इन दो चैनलों ने तेलंगाना के बारे में अपमानजनक कार्यक्रम दिखाए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।