भारतीयों के दबदबे वाली वेटिकन टीम इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार
(India) ब्रिटेन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही वेटिकन की ‘कमजोर’ मानी जा रही टीम को पोप ने आधिकारिक रूप से आशीर्वाद दिया। अर्जेन्टीना में जन्मे पोस फ्रांसिस फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन वह क्रिकेट के बारे में भी थोड़ी समझ रखते हैं। पोप ने एक बल्ले पर हस्ताक्षर किए जिससे टीम इंग्लैंड के पांच मैच के दौरे पर अपने साथ ले जाएगी। दौरे की शुरूआत शुक्रवार को होगी। वेटिकन टीम की कप्तानी 41 वर्षीय फादर टोनी कूरर को सौंपी गई हैं जो टीम में एकमात्र ब्रिटिश है। इसके अलावा टीम में सात भारतीयों, दो श्रीलंकाइयों और एक पाकिस्तानी को जगह मिली है जिनकी उम्र 24 से 41 साल के बीच है। इनमें से अधिकांश धर्मगुरु बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।