एशियाड में भारत का पलड़ा भारी होगा : शकील अब्बासी
(India) इंचियोन में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों की पुरूष हाकी स्पर्धा में गत चैम्पियन पाकिस्तान और भारत एक ही पूल में हैं। उनके अलावा पूल बी में चीन, ओमान और श्रीलंका की टीमें हैं। वहीं पूल ए में मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और सिंगापुर की टीमें हैं। राष्ट्रीय टीम में साल भर बाद वापसी कर रहे अब्बासी ने बातचीत में कहा, ‘जब से मैं हाकी खेल रहा हूं, भारत की यह टीम सर्वश्रेष्ठ है। इसमें सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के संयोजन में अधिक अंतर नहीं रह गया है। भारत को हाकी इंडिया लीग से मनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह जैसे कई शानदार खिलाड़ी मिले हैं। इसके अलावा गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश जबर्दस्त फार्म में हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत ने विश्व कप के बाद से लगातार अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि पाकिस्तान ने पिछले 11 महीने से अंतरराष्ट्रीय हाकी नहीं खेली और हम राष्ट्रमंडल खेल में भी भाग नहीं ले सके जबकि भारत ने रजत पदक जीता जिसका उसे फायदा मिलेगा। विश्व कप से बाहर रहने के बाद हमारे लिये अपनी हाकी को बचाने का यह आखिरी मौका है वरना ओलंपिक के लिये हमें कड़े क्वालीफायर दौर से गुजरना होगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।