बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने एशियन गेम्स से नाम लिया वापस
(India) विश्व चैम्पियनशिप में अश्विनी पोनप्पा के साथ कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला के दाहिने घुटने में दर्द था। उसने डाक्टर को दिखाया जिन्होंने उसे अगले दो सप्ताह आराम की सलाह दी है। ज्वाला ने कहा, मैंने जब विश्व चैम्पियनशिप के बाद एशियाई खेलों की तैयारी शुरू की तो मेरे घुटनों में हल्का दर्द था। मेरे कोच ने भी कहा कि जब तक सहन हो रहा है, ठीक है लेकिन कल मेरे घुटने में खिंचाव आ गया। उसने कहा, इसमें सूजन थी लिहाजा मैने दो डाक्टरों को दिखाया जिन्होंने मुझे 10 से 12 दिन आराम की सलाह दी। मेरे पास एशियाड से नाम वापिस लेने के अलावा कोई चारा नहीं था। मैने अपने कैरियर में चोट के कारण किसी टूर्नामेंट से नाम वापिस नहीं लिया लिहाजा यह अजीब है। ज्वाला ने कहा, अब सूजन कम है लेकिन मैं अपने घुटनों पर ज्यादा बोझ नहीं डाल सकती। मेरी उम्र भी अब बढ रही है लिहाजा मुझे सावधानी बरतनी होगी। उम्मीद है कि मैं यूरोपीय सर्किट पर लौटूंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।