(DELHI, India)
सीपीडब्लूडी की चार सौ परियोजनायें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं । इन परियोजनाओं में से प्रत्येक की लागत पांच करोड़ से अधिक है । नायडू ने समीक्षा बैठक के बाद कार्य योजना का एक पंद्रह सूत्री चार्टर तैयार करते हुए कहा कि कार्यों के निष्पादन में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर जबावदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए । उन्होंने साथ ही सीपीडब्लूडी से ठेकेदारों को सिर्फ इलेक्ट्रानिक माध्यमों के जरिये भुगतान करने को कहा । केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के कामकाज की यहां दो दिवसीय बैठक के दौरान समीक्षा की गई । इस बैठक में केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय और सीपीडब्लूडी के शीर्ष अधिकारियों के अलावा सीपीडब्लूडी के देशभर के 75 मुख्य अभियंताओं ने हिस्सा लिया । बैठक में पांच करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली ऐसी 702 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई और यह पाया गया कि इनमें से करीब 400 परियोजनायें विभिन्न कारणों से तय समय से पीछे चल रही हैं ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।