उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद योगी आदित्यनाथ और डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन तीनों पर लखनऊ में जिला प्रशासन की रोक के बावजूद रैली करने का आरोप है। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में शहर के मुंशी पुलिया इलाके में सभा को संबोधित किया। इस दौरान भारत माता की जय, गऊ माता की जय और जय श्री राम के नारे भी लगाए। इसी बीच, योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने योगी को एटम बम बताते हुए नारे लगाए। मामले में चुनाव आयोग ने भी रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग को आज रैली की सीडी भेजी जाएगी। वहीं एसपी टी जी दिनेश यादव ने कहा कि धारा 144 लागू होने के बावजूद बीजेपी की जनसभा कानून तोड़कर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएम के माध्यम से मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उनकी गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।