बीजेपी नेता एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने दवा घोटाला और मुख्यमंत्री के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि बिहार सरकार आम जनता के विश्वास से खेलकर करोड़ो रुपए के दवा घोटाला करने वाले को बचा रही है। वह उच्च स्तरीय जांच कराने की बजाए तमासा बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नीतीश कुमार को बचाने के लिय पूर्व के 6 स्वास्थ्य मंत्रियांे को जाँच के दायरे में लाया जा रहा है जो सरकार की बदनीयत और दीवालिया पन का नतीजा जाहिर करता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।