(India)
पठान ने कहा ,‘ पिछला आईपीएल सत्र अच्छा था और आगामी सत्र में मेरे पास अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का सुनहरा मौका है । विश्व कप 2015 में काफी समय है और मैं निश्चित तौर पर भारत के लिये खेलना चाहता हूं ।’ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज ने कहा ,‘सत्र की शुरूआत चैम्पियंस लीग से होगी जिसके बाद वनडे और दलीप ट्राफी मैच हैं । मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिये जो कुछ भी कर रहा हूं, वह सही दिशा में जा रहा है ।’ आईपीएल के फार्म को बरकरार रखने को बेताब पठान ने कहा कि चैम्पियंस लीग बड़ा टूर्नामेंट है और वह आईपीएल के प्रदर्शन को इसमें दोहराना चाहेंगे । उन्होंने कहा ,‘ यह अपना फार्म दिखाने के लिये उम्दा मंच है । मैं आईपीएल वाले फार्म को इसमें बरकरार रखना चाहूंगा ।’ उन्होंने कहा ,‘ हमारे पास अच्छी टीम और संयोजन है । अच्छे तेज गेंदबाज, बेहतरीन बल्लेबाज और आला दर्जे के फिरकी गेंदबाज हैं । एक अच्छी और मुकम्मिल टीम के सारे गुण केकेआर में हैं ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।