दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा को मौका देने का बयान देने के बाद हंगामा मच गया है। हंगामा इतना मच गया है कि पार्टी नेताओं ने उन्हे कांग्रेस से निष्काषित करने की मांग की है। पार्टी ने इसे शीला दीक्षित की निजी राय बताई है। वहीं भाजपा ने शीला की बयान की प्रशंसा की है। गौरतलब है कि गुरूवार को दीक्षित ने बयान दिया था कि यदि भाजपा सोचती है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने की स्थिति में है तो उसे इसका मौका दिया जाना चाहिए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय यदि सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं तो वह यकीनन जिम्मेदारी की भावना के साथ ही ऐसा कह रहे होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।