दिग्वियज का नया फॉर्मूला, बोले- कांग्रेस को चाहिए ‘नया जोश, पुराना होश’
(DELHI, India) सिंह ने कहा, ‘किसी भी संगठन के लिए, चाहे वह राजनीतिक हो या कॉरपोरेट, उत्तराधिकार प्रबंधन के कुछ तौर-तरीके होते हैं और नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलना चाहिए । जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर, विधानसभाओं में, संसदीय सीटों में और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में युवा नेतृत्व तैयार किया जाना चाहिए ।’ उन्होंने कहा, ‘युवाओं को पार्टी में हमेशा जगह दी जाती है और इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेता धीरे-धीरे बाहर जाते हैं । पर यह हमेशा एक मिलीजुली टीम होती है । युवाओं को पार्टी में मौका मिलना चाहिए । पर यह हमेशा युवाओं का जोश और वरिष्ठ नेताओं का अनुभव ही होता है जिससे किसी संगठन को मजबूती मिलती है ।’ सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा था कि वह 65 साल का हो जाने के बाद पार्टी में कोई सक्रिय पद हासिल नहीं करेंगे । कांग्रेस महासचिव ने शनिवार को होने वाली एआईसीसी के युवा सचिवों की प्रस्तावित बैठक से पहले यह बयान दिया है। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि प्रतिद्वंद्वी पार्टियों पर कांग्रेस के हमले को कैसे तीखा बनाया जाए।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।