(India)
बाथम के साथ ड्रिंक्स का मजा लेने के लिये देर रात नाव पर गए थे जिसे लेकर काफी विवाद पैदा हो गया था । इंग्लैंड के तत्कालीन कोच डंकन फ्लेचर ने फ्लिंटाफ पर जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया था जब वह वेस्टइंडीज में समुद्र के किनारे नशे की हालत में पाये गए थे । आईटीवी द्वारा प्रसारित इंटरव्यू में फ्लिंटाफ ने कहा कि वह सिर्फ पूर्व स्टार इयान बाथम के साथ देर रात ड्रिंक्स का लुत्फ उठाना चाहते थे । उन्होंने कहा ,‘ मुझे पता था कि समुद्र के किनारे ये नावें होंगी और मुझे यह भी पता था कि बाथम एक नाव पर हैं । मैने सोचा कि देर रात उनके साथ ड्रिंक्स ली जाये ।’ उन्होंने कहा ,‘ मैं तैरना नहीं जानता था लिहाजा मुझे लगा कि यह खतरनाक हो सकता है तो मैं छोटी नाव तलाशने लगा । मुझे चप्पू नहीं मिले तो मैने यह नाव पानी में उतार दी । अगली सुबह मैं उठा तो भीगा हुआ और अपने बिस्तर पर था । मेरे दरवाजे पर दस्तक हुई तो मुझे लगा कि कमरा साफ करने वाली आई है लेकिन वह कोच थे ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।