(India)
दुनिया भर में टीवी स्क्रीन पर सीधे प्रसारित व्यवस्था में दक्षिण अफ्रीका की जज थोकोजिले मासिपा ने ब्लेड रनर पिस्टोरियस को उसकी प्रेमिका रीवा स्टीनकेम्प की जान बूझकर हत्या करने का दोषी नहीं पाया । मासिपा ने सुनवाई स्थगित करते हुये कहा ,‘ यह साबित नहीं हो सका है कि आरोपी पूर्व नियोजित हत्या का दोषी है ।’ उम्मीद है कि न्यायाधीश शुक्रवार को अपनी व्यवस्था देंगी और जरूरत पड़ने पर सजा के लिये नयी तारीख दे सकती हैं। यदि गैर इरादतन हत्या का आरोप बरकरार रहता है तो इस पैरालम्पियन को दक्षिण अफ्रीका की सबसे खूंखार जेलों में से एक मानी जाने वाली जेल में एक दशक से अधिक समय बिताना होगा । कानून के जानकार उस समय हैरान रह गए थे जब पिस्टोरियस को हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया । वकील आड्रे बर्न्ट ने कहा ,‘ जज को इसका कारण तफ्सील से बताना चाहिये था । हर कोई इससे हैरान है ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।