गलतबयानी के आरोपों का सामना करेंगे क्रिस केर्न्‍स
(India) ये आरोप 2012 को लंदन हाई कोर्ट में मानहानि के मुकदमे की सुनवाई से संबंधित हैं जिसमें केर्न्‍स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी से मुआवजा पाया था। मोदी ने उन पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगाये थे। केर्न्‍स ने न्यूजीलैंड के फेयरफैक्स मीडिया से कहा कि मुझे ब्रिटेन की क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस ने बताया कि वे 25 सितंबर को मुझ पर गलतबयानी के आरोप लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरे पास सरेआम उन लोगों का सामना करने का मौका है जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाये हैं ताकि मैं खुद को पाक साफ साबित कर सकूं। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज लू विंसेंट और मौजूदा कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों को दी गई गवाही में केर्न्‍स पर मैच फिक्सिंग में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।