(DELHI, India)
साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी साफ हो चुका है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बजाय शक्तियां 10 जनपथ के पास थीं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सिंह के बारे में पूर्व कैग विनोद राय की हाल की टिप्पणियों के बारे संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि एक के बाद एक भ्रष्टाचार हो रहे थे और यह संभव नहीं है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री को कुछ जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथों में शक्ति नहीं थी, यह सच है। शक्ति 10 जनपथ के पास थी। और इसीलिए आज जो तस्वीर उभरी है वह वास्तविक है।’’ जावडेकर ने कहा, ‘यह तत्तकालीन प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी थी। एक के बाद एक भ्रष्टाचार के इतने मामले हुए और आप कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं मालूम, ऐसा नहीं हो सकता। ऐसें में यह गंभीर साक्षात्कार है।’ विनोद राय को बहुत सफल कैग बताते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने कई सारी अनियमितताओं को उजागर किया। उन्होंने कहा, कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार के बारे में उन्होंने ही शिकायत की थी जिसके बाद सीबीआई ने जांच की।
पूर्व कैग ने एक साक्षात्कार में सिंह की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि उनका मानना है कि सिंह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन और बिना नीलामी के कोयला ब्लाक आवंटन संबंधी फैसलों का हिस्सा थे। राय के अनुसार 2जी स्पैक्ट्रम और कोयला ब्लाक आवंटन की जिम्मेदारी से पूर्व प्रधानमंत्री बच नहीं सकते।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।