हथियार छोड़ने पर नक्सलियों से बात कर सकती है सरकार : राजनाथ
(DELHI, India) नरेन्द्र मोदी नीत सरकार में मंत्रालय के 100 दिन पूरा होने पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने पाकिस्तान के साथ वार्ता की संभावना, सीमा और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति, वीजा नियमन समेत विभिन्न विषयों पर बात रखी। नक्सल के मुद्दे पर गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि वामपंथी चरमपंथियों से बातचीत तभी संभव है अगर वह हिंसा का रास्ता छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत करने को तैयार हैं जो हिंसा का रास्ता छोड़ता है। हमने उनके विचारकों से बातचीत के लिए आगे आने को कहा है।’ नेपाल में दक्षेस की बैठक के दौरान पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान से बातचीत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा कि अगर पडोसी देश अपेक्षित दिशा में काम करता है तब बातचीत असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘पडोसी अगर अपेक्षा के अनुरूप काम करे, तो बातचीत क्यों नहीं हो सकती।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।