(India)
टूर्नामेंट की औपचारिक शुरूआत 17 सितंबर को होगी जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मौजूदा आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा लेकिन क्वालीफाइंग मुकाबले शनिवार से ही शुरू हो जाएंगे। इसमें गत चैम्पियन मुंबई पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान मोहम्मद हफीज की अगुवाई वाली लाहौर लायंस से भिड़ेगी। तीन आईपीएल टीमों केकेआर, सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब को मुख्य दौर में पांच अन्य टीमों के साथ सीधे प्रवेश मिला है लेकिन आईपीएल में चौथे स्थान पर रही मुंबई को क्वालीफायर खेलना होगा। इसमें उसका सामना लाहौर लायंस (पाकिस्तान), नार्दर्न ड्रिस्ट्रिक्स (न्यूजीलैंड), सदर्न एक्सप्रेस (श्रीलंका) से होगा। चारों क्वालीफायर में से शीर्ष दो टीमें मुख्य दौर में खेलेंगे जिसमें दस टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।