55वीं सुब्रतो कप स्कूल फुटबाल में रिकार्ड 94 टीमें शामिल
(India) फीफा अंडर 17 विश्व कप से पहले सुब्रतो कप जैसा टूर्नामेंट चयनकर्ताओं के लिए युवा प्रतिभाओं को चिह्नित करेंगे और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए उन्हें निखारने के लिए अहम है। देश के इस एकमात्र स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन सुब्रतो म्यूगर खेल शिक्षा सोसाइटी और भारतीय वायुसेना 1961 से कर रहे हैं। यह पूछने पर कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को कैसे फायदा होगा, एयर मार्शल एचबी राजाराम ने कहा, ‘यह भविष्य के भारतीय फुटबाल खिलाड़ियों के लिए अपना कौशल दिखाने और चयनकर्ताओं की नजर में आने का अच्छा मौका होगा।’ टूर्नामेंट में इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, नेपाल, उक्रेन, श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।