राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को शनिवार को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छुट्टी दे दी गयी. शाम 7ः30 बजे वह डॉक्टरों की टीम के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे. राजद के मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता ने बताया कि लालू प्रसाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं. दिल्ली में वह डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे और व्यायाम का अभ्यास करेंगे. प्रसाद के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, बेटा तेज प्रताप यादव, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य परिजन दिल्ली लौट गये हैं. 27 अगस्त को लालू का ऑपरेशन किया गया था.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।