(India)
पाकिस्तानी टीम ने खेल के हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया और इस टी20 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में जगह बनाने के लिये सकारात्मक शुरूआत की। टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरा मुंबई खराब शुरूआत से नहीं उबर पाया और सात विकेट पर 135 रन ही बना सका। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें आदित्य तारे ने सर्वाधिक 37 रन बनाये। पाकिस्तानी टीम की तरफ से अयाज चीमा ने 22 रन और वहाब रियाज ने 31 रन देकर दो-दो विकेट लिये। अहमद शहजाद (34) और नासिर जमशेद (26) ने पहले विकेट के लिये 51 रन जोड़कर लाहौर लायन्स को अच्छी शुरूआत दिलायी। उमर अकमल ने बाद 18 गेंद पर नाबाद 38 की तूफानी पारी खेली जिससे पाकिस्तानी टीम 18.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। मुंबई की तरफ से प्रज्ञान ओझा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो किवेट लिये। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद मुंबई को लेसिथ मालिंगा (तीन ओवर में 30 रन) पर भरोसा था लेकिन शहजाद ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके जड़कर उनका हौव्वा कम करने का अच्छा प्रयास किया। इसके बार उन्होंने जसप्रीत बमराह के ओवर में लांग आन पर छक्का और फिर दो चौके लगाये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।