मुंबई इंडियंस को रोहित की कमी खली : राइट
(India) रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम से छह विकेट से शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कोच राइट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हां, हमें रोहित की कमी खली। हमें सचमुच अच्छी शुरूआत की जरूरत थी। हमने अच्छे रन बनाने के लिये तेजी की जरूरत थी। हमें इस क्षेत्र में सुधार करना होगा क्योंकि हमने धीमी शुरूआत की। हमें बोर्ड पर ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लाहौर लायंस ने अच्छा काम किया और शुरू से अच्छी बल्लेबाजी की। हम शायद स्कोर में 20 रन से पिछड़ गये। हमें किसी ऐसे विशेष खिलाड़ी की जरूरत थी जो मैच में योगदान देता। ’’ उन्होंने उमर अकमल की 18 गेंद में 38 रन की पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘वह (उमर अकमल) खेल के इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी है। हमें उसे जल्दी आउट करना चाहिए था।’’ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने एक मैच के आधार पर टीम में काफी बदलाव की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ एक या दो मैच के बाद बड़े बदलाव नहीं कर सकते। हालांकि विकल्प खुले हैं, हम इस पर फैसला करेंगे।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।