(India)
यह उनके करियर का पहला खिताब है। खिताब जीतने के बाद प्रणय ने कहा कि एक बार में सिर्फ एक मैच पर ध्यान लगाने की उनकी रणनीति कारगर रही। बेहतरीन फार्म में चल रहे पांचवें वरीय प्रणय ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में पुरूष एकल के फाइनल में क्वालीफायर फिरमान को 21-11, 22-20 से पराजित किया। प्रणय पिछले हफ्ते होचिमिंह सिटी में 50,000 डालर की वियतनाम ग्रां प्री में उप विजेता रहे थे। 22 वर्षीय प्रणय ने शुरूआती गेम में दबदबा बनाते हुए शुरू में 6-2 की बढ़त बना ली थी और इसे बढ़ाते रहे। फिर उन्होंने सीधे पांच अंक जुटाकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फिरमान ने दूसरे गेम में खुद को संभाला और 5-3 से आगे हो गये लेकिन प्रणय वापसी करते हुए इसे 6-6 की बराबरी पर ले आये और उन्होंने 9-7 की मामूली बढ़त बनायी। इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने फिर 12-9 से बढ़त बना ली और यह गेम रोमांचक हो गया। लेकिन प्रणय चार मैच प्वाइंट हासिल करने में सफल रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।