(India)
कंपनी 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक दक्षिण कोरिया में होने वाले एशियाड के लिये 12 भारतीय एथलीटों का सहयोग करेगी और उसने कहा है कि वह भारत में खेल संस्कृति को बढ़ाने में मदद के लिये यह सहयोग करना जारी रखेगी। सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने कहा, ‘हम भारत में खेलों के प्रोमोशन के लिये प्रतिबद्ध हैं और भारतीय एथलीटों की सहायता जारी रखेंगे। इस पहल के अंतर्गत सैमसंग व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में शीर्ष रैंकिंग एथलीटों की ट्रेनिंग का खर्चा उठाती है जो एशियाई या ओलंपिक खेलों के लिये तैयारियों में जुटे होते हैं।’ आगामी एशियाड में भारत को पदक की उम्मीदें निशानेबाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी, बैडमिंटन और तीरंदाजी से है। सैमसंग जिन 12 खिलाड़ियों की मदद कर रहा है, वे मानवजीत संधू, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, मलाइका गोयल, योगेश्वर दत्त, विनेश फोगट, बबीता कुमारी, देवेंद्रो सिंह, मैरी काम, पीवी सिंधू, पारूपल्ली कश्यप और दीपिका कुमारी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।