पोलार्ड ने किया स्वीकार, अगले दो मैचों में हम पर रहेगा दबाव
(India) पोलार्ड ने क्वालीफाईंग के शुरूआती मैच में कल लाहौर लायन्स के हाथों छह विकेट की हार के बाद कहा, ‘अब हमें अपने दोनों मैच जीतने होंगे। हमारे लिये अगले दोनों मैच अब फाइनल जैसे बन गये हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दबाव अब हम पर है। हम कभी चैंपियन्स लीग टी20 को आसानी से नहीं जीते। यह महत्वपूर्ण है कि हम कल अपनी पहली रणनीति पर अमल करें।’ मौजूदा चैंपियन मुंबई अपने दूसरे मैच में अब सदर्न एक्सप्रेस से भिड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।