AI विमान सौदा केस में पटेल को जांच से संकोच नहीं करना चाहिए: स्वामी
(DELHI, India) स्वामी ने कहा, ‘राय की गंभीरता को लेकर कोई संदेह नहीं है। मैं कहूंगा कि वह (पटेल) यह कहकर अपना बचाव कर रहे हैं कि उन्होंने अकेले फैसला नहीं किया था। तो उन्हें जांच का सामना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।’ राय ने दावा किया है कि वह एयर इंडिया के लिए विमानों की खरीद से संबंधित कैग की रिपोर्ट से पटेल के नाम को हटाने के लिए दबाव में थे। यहां एक सम्मेलन से इतर स्वामी ने जम्मू कश्मीर में सशस्त्र बलों पर पथराव की खबरों पर कहा, ‘मैं शुरू से यह कह रहा हूं कि कश्मीर में एक साल के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और फिर वहां चुनाव होने चाहिए। अनुच्छेद 370 को लेकर बहस को आगे ले जाया जा सकता है और मैं कहूंगा कि इसे समाप्त करना चाहिए।’ महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा में सीट बंटवारे पर विवाद की खबरों पर स्वामी ने कहा, ‘परिवार में छोटे मोटे मतभदे होते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।