(MAHARASHTRA, India)
उन्होंने कहा कि हर चुनाव से पहले ऐसे मतभेद सामने आते है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन टूटे। उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में माहौल पक्ष में है और इसका फायदा उठाना चाहिए। गौर हो कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में तनाव बरकरार है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की साझेदारी लेकर शिवसेना-भाजपा गठबंधन में तनाव बिल्कुल स्पष्ट रूप से सामने आ गया है क्योंकि भाजपा ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान को खारिज कर दिया कि भगवा की जीत की स्थिति में शीर्ष पद (मुख्यमंत्री पद) शिवसेना के पास जाएगा और वह यह पद ग्रहण करने के विरूद्ध नहीं हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं, 2009 में शिवसेना 169 सीटों पर लड़ी थी, उसे जीत मिली थी 44 सीटों पर, बीजेपी 119 सीटों पर लड़कर बीजेपी 46 सीटें जीतकर लाई थी। अब बीजेपी सीटों में शिवसेना से बराबरी चाहती है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।