महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच भी विवाद
(MAHARASHTRA, India) हालत ये है कि बीते 21 दिनों से दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए भी नहीं बैठे है, कांग्रेस एनसीपी में सीटों को लेकर अभी समझौता भले ही न हुआ हो लेकिन चुनाव से ठीक पहले दल बदल करने वालों की होड़ सी लगी है, 9 निर्दलीय विधायक अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गये हैं, एनसीपी राज्य की 288 में से 144 सीटों की मांग कर रही है लेकिन कांग्रेस राजी नहीं है, पिछली बार कांग्रेस 174 और एनसीपी 114 सीटों पर लड़ी थी, कांग्रेस को तब 82 और एनसीपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार एनसीपी 30 और सीटों की मांग कर रही है लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं है,,,सीट बंटवारे को लेकर पिछले दिनों दोनों पार्टियों की तल्खी खुलकर सामने आ गई थी, तब तो दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ने तक का मन बना लिया था, तल्खी की वजह से ही दोनों दलों के नेताओं में तीन हफ्तों से सीट बंटवारे पर बात नहीं हुई है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।