(India)
पोलार्ड ने कहा, हमने पिछले मैच (लाहौर लायन्स के खिलाफ) की तुलना में आज बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन हमें अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है। यदि हम बेहतर टीमों के खिलाफ इस तरह का क्षेत्ररक्षण करते हैं तो वे हमें खत्म कर देंगी। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 161 रन बनाये जिसके जवाब में मुंबई इंडियन्स ने लेंडल सिमन्स और माइकल हसी की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 16-2 ओवर में एक विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की। पोलार्ड ने कहा, हमने उन्हें 160 रन बनाने का मौका दिया और खुद के लिये मुश्किलें बढ़ा दी। हम उन्हें आसानी से 120 रन पर रोक सकते थे। सिमन्स को बधाई उसने अच्छी पारी खेली लेकिन अभी सुधार की काफी संभावनाएं हैं। सदर्न एक्सप्रेस के कप्तान जेहान मुबारक ने कहा कि मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, जब गेंद से मदद मिल रही थी तब भी उनके बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाये। हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाये। अगला मैच दिन में होगा और इसलिए स्पिनरों के लिये ओस जैसा कोई मसला नहीं होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।