(India)
अपनी टीम के आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस लीग टी20 के शुरुआती मुकाबले की पूर्व संध्या पर धोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमें आईपीएल के दौरान ड्वेन ब्रावो की कमी महसूस हुई थी, वह चोटिल था जिससे हमारे मजबूती, संयोजन और टीम के संतुलन पर सचमुच काफी असर पड़ा था। लेकिन हमारे लिये अच्छी चीज है कि ब्रावो की वापसी हो गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, ज्यादातर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और ज्यादातर ने हालिया श्रृंखलाओं में रन जुटाये हैं। इसलिये सब ठीक लग रहा है। फिर भी हमें देखना होगा कि हम कितनी जल्दी हालात से तालमेल बिठा पाते हैं।’’ गौतम गंभीर की अगुवाई वाली केकेआर के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि केकेआर की टीम बहुत अच्छी है। हम एक दूसरे के खिलाफ बहुत कम बार खेले हैं। हमारी टीम का कोर ग्रुप ज्यादातर वही है। लेकिन उनके भी अपने मजबूत पक्ष हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।