राजस्थान में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कांग्रेस ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की और भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई। असम में तीन सीटों में से एक पर AIUDF, एक पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है। गुजरात की 9 सीटों में से बीजेपी को 6 और कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत मिली है।
लोकसभा सीटों का हाल
वडोदरा: भाजपा को मिली जीत। पार्टी प्रत्याशी रंजनबेन पटेल ने निकटतम कांग्रेसी उम्मीदवार नरेंद्र रावत को करीब 3.2 लाख वोटों के अंतर से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह सीट खाली करने के बाद यहां पर चुनाव की नौबत आई। दरअसल, मोदी ने इस साल का लोकसभा चुनाव वाराणसी और वडोदरा, दोनों जगहों से लड़ा था और जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने वाराणसी सीट अपने पास रखकर वडोदरा सीट छोड़ दी।
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है,,सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा यह सीट खाली करने के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। दरअसल, मुलायम ने लोकसभा चुनाव दो जगहों, आजमगढ़ और मैनपुरी से लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उन्होंने आजमगढ़ सीट बरकरार रखी और मैनपुरी से इस्तीफा दे दिया था।
मेडक: इस सीट से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रत्याशी के प्रभाकर रेड्डी मेडक सीट से TRS उम्मीदवार 3 लाख 61 हजार वोटों से जीते
मेडक सीट पर उपचुनाव की नौबत इसलिए आई, क्योंकि तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद सीट छोड़ दी थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।