(DELHI, India)
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘कई स्थानों पर हमें विजय मिली है और कुछ पर हार। चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं, ये उप-चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पार्टी के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है।’ शाहनवाज ने कहा कि इन उप-चुनावों को राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय चुनावों के रूप में नहीं देखना चाहिए क्योंकि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव अगले महीने होने हैं। मतगणना के रूझानों के अनुसार भाजपा को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान विधानसभा की चार में से केवल एक सीट पर उसे जीती मिली है। उत्तरप्रदेश में 11 में से 9 पर सपा आगे है और भाजपा केवल दो पर। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा 9 में से केवल 6 ही जीत पाई और कांग्रेस दो जीत कर एक पर आगे है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।