(GUJARAT, India)
जिला कलेक्टर और वड़ोदरा लोकसभा सीट की निर्वाचन अधिकारी अवन्तिका सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी रंजनाबेन भट ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र रावत को 3,29,507 मतों के अंतर से हरा कर वड़ोदरा लोकसभा सीट जीत ली। सिंह के अनुसार, चुनाव में डाले गए कुल 7,32,339 मतों में से भट को 5,26,763 मत मिले जबकि रावत ने 1,97,256 मत हासिल किए। इस साल हुए आम चुनाव में मोदी ने वड़ोदरा लोकसभा सीट 5,70,128 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीती थी और कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के प्रत्याशी मधुसूदन मिस्त्री को हराया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।