युसूफ ने विश्व कप से पहले टी20 टूर्नामेंट कराने पर पीसीबी को लताड़ा
(India) युसूफ ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि इस समय टी20 टूर्नामेंट कराने का तुक मेरी समझ में नहीं आता जबकि हमें विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ बमुश्किल दो या तीन टी20 मैच खेलने हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर 50 ओवरों का वनडे टूर्नामेंट खेलना सही होता। हमें विश्व कप से पहले काफी वनडे मैच खेलने हैं। राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप 17 से 28 सितंबर तक कराची में खेली जायेगी जिसके बाद पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने संयुक्त अरब अमीरात जाएगी। युसूफ ने कहा कि पाकिस्तान को विश्व कप से पहले अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। उन्होने कहा कि युवाओं की हौसलाअफजाई करने की रणनीति से बल्लेबाजी में संकट पैदा हो गया है। मैं इसके लिये पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया को कसूरवार मानता हूं जो टीम में युवाओं को रखने की जरूरत पर जोर देते हैं। मेरा मानना है कि यदि आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।