‘हमारी सभाएं तक नहीं होने दी गईं’
(India)
यूपी उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे बीजेपी नेता और गोरखपुर से सांसद आदित्यनाथ ने हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सभाएं नहीं होने दी गईं और सरकार ने प्रशासन का फायदा उठाया। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कड़ा रुख नहीं अपनाया। बीजेपी को यूपी में 11 में से 8 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जिन तीन सीटों पर बीजेपी जीती है। उनमें से दो पर आदित्यनाथ ने प्रचार किया था। जब उनसे हार पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जहां मैं गया, वहां बीजेपी जीती है। उपचुनाव में राज्य सरकार बहुत फायदे में रहती है। सरकार ने बड़ी बेशर्मी से संसाधनों का प्रयोग किया। जबकि हमारी सभाएं तक नहीं होने दी गईं। चुनाव आयोग भी इस पर चुप रहा। आदित्यनाथ ने नोएडा में प्रचार किया था और विवादित बयान दिया था। इस सीट पर बीजेपी जीती है। सहारणपुर और लखनऊ ईस्ट में भी बीजेपी को जीत मिली है। महंत आदित्यनाथ ने माना कि टिकट बंटवारे में कुछ समस्याएं रहीं। उन्होंने कहा कि हम टिकट वितरण की समीक्षा करेंगे। हार से मनोबल नहीं टूटना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।