'अगर सरकारी कार्यक्रम रूक जाएं तो गरीब भूखा मर जाएगा'
(DELHI, India) मोदी ने यहां महात्मा मंदिर में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा, ‘जब कोई व्यक्ति दूसरे पर निर्भर बन जाता है तो वह पूरी तरह टूट जाता है । इस स्थिति में वह इस तरह की जिंदगी जीने के बजाए मरना पसंद करता है । इस दयनीय स्थिति से ऐसे लोगों को बाहर निकालने से बेहतर कोई बात नहीं है ।’ प्रधानमंत्री ने देश में चल रही ऐसी वर्तमान योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर अफसोस जताया और कहा कि इनसे गरीबों के आत्म विश्वास में कमी आएगी और वे सरकार पर निर्भर बन जाएंगे। मोदी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे देश में चल रही योजनाएं एवं कार्यक्रम ऐसे हैं कि वे गरीब लोगों को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने के बजाए सरकार पर निर्भर बनाती हैं । अगर सरकारी कार्यक्रम रूक जाएं तो गरीब भूखा मर जाएगा

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।