मेनका ने की वरूण को आगे लाने की वकालत
(India)
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि अब पार्टी नेतृत्व क्या करेगा। केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी ने हार के बाद पार्टी नेतृत्व को एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहती है कि यूपी में फिर से वरुण गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिले। एक निजी चैनल ने जब मेनका से बीजेपी की हार से जुड़ा सवाल पूछा। तो उन्होंने झट ही अपने बेटे का नाम आगे कर दिया। पहले तो मेनका ने पार्टी की हार पर कुछ भी कहने से मना किया। हालांकि जब उनसे चुनाव प्रचार के दौरान बड़े नेताओं की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद हमें वरुण गांधी को वापस लाना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।