भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विधवाओं पर एक विवादास्प द बयान दिया है. उन्होंनने कहा, बंगाल और बिहार की विधवाओं को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वृंदावन में भीड़ नहीं बढानी चाहिए. हेमा के इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया. भाजपा की 65 वर्षीय लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, अगर वे (विधवाएं) यहां की नहीं हैं तो अन्य राज्यों से उनके यहां आने की कोई जरुरत नहीं हैं. बंगाल और बिहार में भी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां वे ठहर सकती हैं. अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के दौरे पर आईं हेमा ने कहा कि वृंदावन में पहले से ही 40 हजार से अधिक विधवाएं हैं और इससे ज्यादा के रहने के लिए जगह नहीं है.उन्होंने कहा, वृंदावन में 40 हजार विधवाएं हैं. मुझे लगता है कि शहर में और अधिक जगह नहीं है. बंगाल से बड़ी संख्या में (विधवाएं) आ रही हैं... यह सही नहीं है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।