राजस्थान और गुजरात उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने बुधवार को यहां मोदी सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी के 100 दिन नाम से एक किताब जारी की। 14 पन्नों की इस किताब में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी ने चुनाव से पहले जो वायदे किए थे उनमें से एक भी आज तक पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने राजस्थान से केंद्र में मंत्री बनाए गए दुष्कर्म के आरोपी निहाल चंद समेत सभी दागी मंत्रियों का भी जिक्र किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।