दक्षेस को पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध: राजनाथ सिंह
(DELHI, India) दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के शुक्रवार को होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए काठमांडो रवाना होने से पूर्व सिंह ने कहा कि दक्षेस एक प्रमुख मंच है जहां सदस्य देश दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को प्रोत्साहित करने और सामूहिक आत्म निर्भरता को मजबूत करने के बारे में विचार विमर्श करते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षेस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण मसलों पर विचार किया जाएगा। केंद्र की नई सरकार इस क्षेत्र में सक्रिय सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दक्षेस को एक प्रमुख क्षेत्रीय मंच के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दक्षेस देशों के नेताओं को आमंत्रित करके अपनी एक अलग सोच का प्रदर्शन किया है। इससे पता चलता है कि केन्द्र सरकार अपने पड़ोसी और दक्षेस देशों को कितना महत्व देती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।