(India)
विश्व चैम्पियन जर्मनी फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहा है। भारतीय टीम हालांकि इससे राहत महसूस कर सकती है कि उप महाद्वीप की बाकी सभी अन्य टीमें सुनील छेत्री की अगुआई वाली टीम से रैंकिंग में नीचे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को 11-11 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और ये क्रमश: 175वें और 181वें स्थान पर हैं। श्रीलंका दो स्थान के फायदे से 176वें स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय टीमों में विश्व कप विजेता जर्मनी ने इस महीने दूसरे स्थान पर चल रहे अर्जेन्टीना के हाथों अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में शिकस्त के बावजूद शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। मैत्री मैच में ब्राजील के हाथों शिकस्त के बावजूद कोलंबिया की टीम एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर है। इस महीने दोनों मैच गंवाने वाला नीदरलैंड चौथे स्थान पर है। बेल्जियम पांचवें स्थान पर बरकरार है जबकि ब्राजील एक स्थान चढ़कर छठे नंबर पर है। उरूगवे सातवें जबकि स्पेन आठवें स्थान पर है। फ्रांस नौवें जबकि स्विट्जरलैंड दसवें स्थान पर है। अफ्रीकी देशों में अल्जीरिया चार स्थान के फायदे से 20वें स्थान के साथ शीर्ष पर है। ईरान 44वें स्थान के साथ शीर्ष एशियाई देश है। जापान एशिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम है और 48वें नंबर पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।