शिवसेना और बीजेपी के लिए आज का दिन अहम है। आज फैसला हो जाएगा कि 25 साल पुराना यह गठबंधन टूटेगा या सीट बंटवारे पर सहमति हो जाएगी। आज महाराष्ट्र बीजेपी का कोर ग्रुप सुबह 11 बजे बैठक करेगा जिसमें अलग चुनाव लड़ने का फैसला भी हो सकता है। गुरुवार को भी बीजेपी और शिवसेना के नेता देर रात तक अलग-अलग सीट बंटवारे पर मंथन करते रहे। मुंबई में महाराष्ट्र बीजेपी के प्रभारी राजीव प्रताप रूडी और राज्य में चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी ओम माथुर में गहन चर्चा हुई। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रभारी राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना से चर्चा जारी है।बीजेपी ने शिवसेना से कहा है कि या तो सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो या फिर बीजेपी चुनाव में अकेले ही उतरेगी। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना में पिछले 5 दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है। गुरूवार को बीजेपी ने शिवसेना को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। शिवसेना ने बीजेपी का अल्टीमेटम ठुकरा दिया है। पार्टी ने गठबंधन का फैसला उद्धव ठाकरे पर छोड़ा है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।