‘कांग्रेस और एनसीपी ने किया महाराष्ट्र को बर्बाद’
(India)
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र से घोटाले में डूबी कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शाह ने 15 अक्टूबर के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने पिछले 15 वर्षो में अपने शासन के दौरान राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शरद पवार ने राजनीति का जैसा व्यापारीकरण किया वैसा देश में किसी दूसरे नेता ने नहीं किया। अजीत पवार भी घोटालों में संलिप्त थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।