नई दिल्ली में पानी की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। मुरादनगर में वॉटर रेगुलेटर पर राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। ये लोग दिल्ली में अजित सिंह का बंगला खाली कराए जाने से नाराज हैं। इससे पहले दिल्ली के नजदीक मुरादनगर में प्रदर्शन कर रहे और पथराव करने वाले अजित सिंह के समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मुरादनगर में हजारों की संख्या में किसानों के साथ−साथ आरएलडी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैंअपने नेता अजित सिंह का दिल्ली में बंगला खाली कराए जाने और बंगले का बिजली−पानी का कनेक्शन काटे जाने से ये लोग काफी नाराज थे। किसानों ने जब पथराव शुरू किया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान मोदीनगर से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुदेश शर्मा को हिरासत में लिया गया है। इसके कारण एनएच 58 पर भारी जाम का लोगों को सामना करना पड़ा। जिसके बाद अजित सिंह के समर्थकों ने गंगनहर से दिल्ली को पानी की सप्लाई रोक दी। पानी की सप्लाई रोकने से दिल्ली में बिजली और पेयजल का संकट गहरा सकता है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर अजित सिंह से घर खाली कराने का विरोध किया है। वो चाहते हैं कि यहां चोधरी चरण सिंह का स्मारक बने। सरकार अजित सिंह को घर खाली करने का नोटिस दे चुकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।