‘जीते तो जेल से ही शपथ लेंगे चैटाला’
(India)
भारतीय राष्ट्रीय लोक दल ने कहा है कि अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होती है तो पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चैटाला जेल से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व सीएम और आईएनएलडी सुप्रीमो ओमप्रकाश चैटाला के बेटे अभय चैटाला ने इसकी घोषणा की। ओमप्रकाश चैटाला..... उनके विधायक बेटे और वरिष्ठ नेता अजय सिंह चैटाला राज्य में करीब 14 साल पहले जूनियर बेसिक टीचर्स के भर्ती घोटाले के सिलसिले में फिलहाल जेल में बंद हैं। आईएनएलडी ने ओमप्रकाश चैटाला के जेल जाने के बाद भी किसी और को विपक्ष का नेता नहीं बनाया। अभय चैटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चैटाला हमारे नेता हैं और हम ये विधानसभा चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ रहे हैं। उन पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। इसके पीछे कांग्रेस...भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सीबीआई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।