भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता: नरेंद्र मोदी
(DELHI, India) नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, "भारत का मुसलमान देश के लिए अपनी जान भी दे सकता है, अल-कायदा को इसका भ्रम है कि भारतीय मुसलमान उसके बहकावे में आएगा." इसी महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले मोदी ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समानताएं हैं, हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री ने यह बात स्वीकारी कि बीते समय में दोनों देशों के रिश्तों में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं, साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के रिश्तों ने इक्कीसवीं सदी में एक नया आकार लिया है, उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है भारत और अमेरिका वास्तविक सामरिक साझेदारी विकसित कर सकते हैं." उन्होंने आगे कहा, "भारत-अमेरिका संबंधों को दिल्ली और वाशिंगटन के सीमित दायरे में नहीं देखा जाना चाहिए: दोनो देशों को पता है कि उनके संबंधों का दायरा बहुत बड़ा है."

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।