(India)
वह अपना जीवन गरीबी में गुजार रहे है। मैच फिक्सिंग के दाग से अपना नाम हटाने की खातिर बस अड्डों की सफाई करने को उन्हें मजबूर होना पड़ रहा है। मैच फिक्सिंग मामले की वजह से उनके कानूनी खर्चे बढ़ गए हैं। इन बेतहाशा बढ़ रहे खर्चों के लिए लिए केयर्न्स को सड़कों पर जाकर काम मांगना पड़ा। उन्हें ऑकलैण्ड कॉउंसिल ने नौकरी दी है। इसके तहत उन्हें ट्रक चलाना पड़ता है और शहर के बस स्टॉप पर पानी की बौछारें करनी होती हैं। इस नौकरी से उन्हें 17 डॉलर प्रति घंटे मिलते हैं। चार बच्चों के पिता पैसे जोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैच फिक्सिंग का दाग धोने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गौर हो कि क्रिस केयर्न्स को क्रिकेट की दुनिया में श्रेष्ठ ऑल राउंडर में शुमार किया जाता है। न्यूजीलैंड टीम को एकमात्र आईसीसी ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वर्ष 2000 में केन्या में हुई ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ केयर्न्स ने शतक जमाकर न्यूजीलैंड को विजेता बनाया था। छक्के मारने में उस्ताद केयर्न्स के नाम पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड था हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के गिलक्रिस्ट ने तोड़ दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।