प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय मुस्लिमों पर दिए बयान पर कांग्रेस का कटाक्ष
(DELHI, India) मोदी ने कहा था कि भारतीय मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। भारतीय मुस्लिम देश के लिए ही जिएंगे और देश के लिए ही मरेंगे। अल कायदा को इस बात का भ्रम है कि वे उसके इशारों पर नाचेंगे। मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हैरानी जताते हुए कहा, 'मोदी इतने दिनों बाद यह कह रहे हैं.. आश्चर्य है।' खुर्शीद ने कहा कि मोदी ने यह बात कही है तो अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस यह बात पहले से ही कहती रही है। खुर्शीद ने कहा, 'हम यह बात लंबे समय से कहते रहे हैं, लेकिन मोदी अमेरिका दौरे से ठीक पहले यह बात क्यों कह रहे हैं।' खुर्शीद ने चीनी राष्ट्रपति शी चिन फिंग के दौरे को सफल बताने पर भी मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस दौरे को इवेंट मैनेजमेंट के जरिए सफल साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सीमा पर भारी तनाव के बावजूद यह बातचीत की गई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।