(India)
उन्होंने कहा कि वुहान में होने वाले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से पहले वह संन्यास का ऐलान करेगी। एशियाई टेनिस को नयी उंचाइयों तक ले जाने वाली लि ना ने 2011 में फ्रेंच ओपन जीता। इससे पहले उसने इसी साल आस्ट्रेलियाई ओपन अपने नाम किया था जिससे वह कैरियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरे नंबर की रैंकिंग तक पहुंची थी। विम्बलडन में तीसरे दौर में हारने के बाद से लि खेली नहीं हैं। घुटने की चोट के कारण उन्होंने अमेरिकी ओपन से नाम वापिस ले लिया था। ली ना आनलाइन डाले गए खुले पत्र में लिखा, टेनिस जगत को बताना चाहती हूं कि मैं अपने कैरियर में दाहिने घुटने की चोट से जूझती रही हूं। चार सर्जरी और सूजन तथा दर्द को रोकने के लिये सैकड़ों इंजेक्शन के बाद मेरा शरीर अब मुझसे आराम के लिये कह रहा है। ली ना ने मार्च 2008 के बाद से अपने दाहिने घुटने के तीन आपरेशन कराए और जुलाई में बायें घुटने का भी आपरेशन कराना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।