एशियन गेम्‍स 2014: निशानेबाजी में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे बिंद्रा
(India) ओंगनियोन अंतरराष्ट्रीय रेंज पर 30 सितंबर तक होने वाली निशानेबाजी स्पर्धा में 34 देश व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में 44 पदकों की दौड़ में हैं। इन खेलों का पहला स्वर्ण निशानेबाजी रेंज से ही आएगा। शुरूआत महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा से होगी जिसमें कल चार खिताब तय होंगे। भारत ने ग्वांग्झू में 2010 एशियाई खेलों में पुरूषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण (रंजन सोढी), तीन रजत और चार कांस्य जीते थे। इस बार हालांकि निशानेबाजों के मौजूदा खराब फार्म को देखते हुए इसकी बराबरी करना या इससे बेहतर कर पाना हैरानी की बात होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।