हरियाणा में आज से दाखिल होंगे नामांकन पत्र
(India)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को होने हैं और इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरु होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि हलफनामा दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है. नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को होगी और प्रत्याशी एक अक्टूबर तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं । निर्वाचन विभाग के अनुसार मतगणना 19 अक्तूबर को होगी ओर 22 अक्तूबर तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा.हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा, इंडियन नेशनल लोकदल, हरियाणा लोकहित पार्टी, बसपा, हरियाणा जनहित कांग्रेस, जन चेतना मंच गठबंधन के बीच बहुकोणीय मुकाबला होगा. बीते दस साल से हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार रही है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।